Laws, Circulars & Schemes – Simplified for You

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi (Chapter 9A Change of use of land in abadi area) | राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 हिंदी में (अध्याय 9ए आबादी क्षेत्र में भूमि के उपयोग में परिवर्तन)

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi  (Chapter 9A Change of use of land in abadi area) राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 *[अध्याय 9क आबादी क्षेत्र में भूमि के उपयोग का परिवर्तन] *[जी. एस. आर. 137 अधिसूचना संख्या एफ. 4 (7)  संशोधन/ नियम/विधि/पंरा /2014/373 दिनांक 27-3-2018 द्वारा नया अध्याय 9क’ (नियम 173-क से 173-छ) तक अन्तःस्थापित किये गये … Read more

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 13 Anushasanik Karyvahi evam Shastiyan) | राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 (अध्याय 13 अनुशासनात्मक कार्रवाई और दंड)

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 13 Anushasanik Karyvahi evam Shastiyan) राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 अध्याय 13  अनुशासनिक कार्यवाही एवं शास्तियाँ  297.आचरण नियम – समय-समय पर यथा संषोधित राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1971 में अन्तर्विष्ट सभी उपबंध पंचयत समिति और जिला परिषद् सेवा के कर्मचारियों पर यथावश्यक परिवर्तन सहित लागू होंगे। 298.निलम्बन – (1) नियुक्ति … Read more

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 10 sankarm, sanvidaen aur kray) | राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 (अध्याय 10 संकर्म, संविदाएं और क्रय)

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 10 sankarm, sanvidaen aur kray)  राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 अध्याय 10  संकर्म, संविदाएं और क्रय   174. पंचायती राज संस्थाओं द्वारा वार्षिक कार्य योजना – (1) पंचायती राज संस्थान प्रत्येक वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के पूर्व पूर्ववर्ती वर्ष में आवंटित निधियों के अपने हिस्से के 125 प्रतिशत के मूल्य … Read more

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 11 Bajat, Lekhe aur Sampariksha) | राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 हिंदी में (अध्याय 11 बजट, लेखे और संपरीक्षा)

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 11 Bajat, Lekhe aur Sampariksha) राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 अध्याय 11 बजट, लेखे और संपरीक्षा अध्याय 11  बजट, लेखे और संपरीक्षा 193. बजट – बजट किसी भी वर्ष के लिए किसी भी पंचायती राज संस्था की प्राप्तियां और व्यय के प्राक्कलन का एक विवरण है।  194. बजट का तैयार किया जाना – (1) बजट … Read more

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 9 Sthavar Sampattiyan) | राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 (अध्याय 9 स्थावर संपत्तियांँ)

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 9 Sthavar Sampattiyan) राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 अध्याय 9  स्थावर संपत्तियांँ  136. पंचायत की संपत्तियां – *[(1) पंचायत सर्किल के भीतर कॉमन भूमियां और सार्वजनिक मार्ग उनके खडंजो, पत्थरो और अन्य सामग्री सहित के साथ ही आबादी क्षेत्र के भीतर आने वाली सभी सरकारी भूमियां पंचायत मे निहित होगी और … Read more

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 8 Kanji House) | राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 (अध्याय 8 कांजी हाउस)

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi

  Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 8 Kanji House) राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996  अध्याय 8 कांजी हाउस  115. कांजी हाउस कीपर की नियुक्ति और कर्तव्य – (1) कांजी हाउस  कीपर पंचायत द्वारा  पृथक से नियुक्त किया जा सकेगा या उसके कर्तव्य खुले  नीलाम के माध्यम से नियुक्त किसी ठेकेदार को साैंपे जा सकेंगे। कांजी हाउस कीपर का यह कर्तव्य होगा कि वहः  (क) कांजी हाउसों से संबंध रखने वाले निम्नलिखित अभिलेख रखेगाः–  (1) प्रपत्र संख्या 15 में कांजी हाउस रजिस्टर  (2) प्रपत्र संख्या 16 परिबद्व पशुओं की विशिष्टियां दर्शित करने वाली पास बुक   (3) प्रपत्र संख्या 17 और 18 में परिबद्व पशुओं का परिदान दर्शित करने वाली पास बुक और  (4) प्रपत्र संख्या 19 में पशुओं के स्वामी द्वारा संदत किये जाने वाले प्रभारी और विक्रय आगमों का लेखा  (ख) ऐसे विवरण तैयार करना जो पंचायत द्वारा समय समय पर निर्देश किये जायें, और  (ग) परिबद्व पशुओं को सुरक्षित रखना और गर्मी, सर्दी ओर वर्षा से बचाने की और उन्हे खिलाने की भी व्यवस्था करना ।  (2) कांजी हाउस से और परिबद्व पशुओं को खिलाने–पिलाने से संबंधित सभी व्यय पंचायत निधि पर प्रभरित  किये जायेंगे और उनसे होने वाली सभी आय उस निधि में जमा की जायेंगी।  116. पशुओं को अभिगृहित कर रखने वाले व्यक्ति – निम्नलिखित व्यक्तियों में से कोई भी किसी भी पशु का े अभिगृहीत कर या करवा सकेगा और उस पशु का े इस प्रयोजन के लिए स्थापित कांजी हाउस में चौबीस घण्टे के भीतर–भीतर ला या लिवा सकेगा।  (क) किसी भी ऐसी भूमिका का कृषक या अधिभोगी जिस पर उस पशु नेे अतिचार किया है और उसमें किसी भी फसल या उपज को नुकसान पहुंचाया है।  (ख) वह व्यक्ति जिसने किसी भी ऐसी भूमि पर जिस पर उस पशु नेे अतिचार किवा है और नुकसान पहुचाया हैं फसल या उपज को खेती के लिए अग्रिम खर्चा दिया है।  (ग) ऐसी फसल या उपज या उसके किसी भी भाग या उस भूमि का, जिस पर पशुओं ने अतिचार किया है या नुकसान पहुंचाया है, खरीददार या बंधकदार।  (घ) ऐसी फसल या उपज या उसके किसी भी भाग या उस भूमि का क्रेता जिस पर उस पशु नेे अतिचार किया है और नुकसान पहुंचाया है।  (ड़) सार्वजनिक सड़कों, खेल के मैदानों, बागानों, नहरों, जल–निकास संकर्मो, तटबंधों और इसी प्रकार के स्थानों का प्रभारी व्यक्ति या कोई भी लोक सेवक जो पशुओं को ऐसी सड़कों, मैदानों, बागानों, नहरों, तटबंधों और इसी प्रकार के स्थानों या ऐसी सड़कों,नहरों, जल विकास संकर्मो तटबंधों के पार्ष्वो या ढ़लानों को नुकसान पहुंचाते हुए या उन परभटकते हुए पाये।   (च) खण्ड (क) से (घ) में उल्लिखित व्यक्तियों को और ऐसी भूमि की निगरानी के लिए नियुक्त कोई व्यक्ति, और (छ) चौकीदार और कोई भी लोक सेवक जो पशुओं को भटकते पाये।  117. चराई आदि और जुर्मानों की दरों का संप्रदर्शित किया जाना – जुर्मानों और खिलाने–पिलाने के प्रभारों की दरों की एक सूची कांजी हाउस पर या उसके निकट किसी सहजदृष्य स्थान पर लगायी जायेगी।  118. रजिस्टर में पशुओं की प्रविष्टि – जब पशु किसी कांजी हाउस में लाये जावें तो कांजी हाउस कीपर प्रपत्र 15 में एक रजिस्टर में प्रविष्टि करेगाः–  (क) पशुओं की संख्या और विवरण,  (ख) वह दिन और समय जिसको और जिस पर वे लाये गये थे,  (ग) अभिग्रहण करने वाले का नाम और निवास,  (घ) यदि ज्ञात हो तो पशुओं के स्वामी का नाम और निवास, और  (ड़) पशुओं की पहचान के चिह्न–रंग, सींग पूंछ बाल आदि।  119. पशुओं के लिए रसीद का दिया जाना – (1) इस प्रकार लाये गये पशुओं को परिबद्ध करने के पश्चात्  कंाजी हाउस कीपर दो प्रतियों में एक रसीद तैयार करेगा और अभिग्रहण करने वाले या उसके अभिकर्ता को ऐसी रसीद की एक प्रति देगा और उसकी पावती के प्रमाण के रूप में रसीद बुक के प्रतिपर्ण पर उसके हस्ताक्षर या, यथास्थिति अंगूठे का निषान, अभिप्राप्त करेगा। प्रत्येक पशु का  विवरण इस प्रयोजन के लिए रखे गये  रजिस्टर … Read more

Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 Hindi (Adhyay 6 Baithakon mein Karbar ka sanchalan) | राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 (अध्याय 6 बैठकों में कारबार का संचालन)

Rajasthan Panchayati Raj Rules 1996 in Hindi

  Rajasthan Panchayati Raj Niyam 1996 (Adhyay 6 Baithakon mein Karbar ka sanchalan) राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996  अध्याय 6  बैठकों में कारबार का संचालन  39. पंचायती राज संस्थाओं की बैठकें – कोई पंचायत एक पखवाड़े में कम से कम एक, कोई पंचायत समिति एक मास में कम से कम एक और कोई जिला परिषद् एक त्रिमास में कम से कम एक बैठक करेगी, तथापि, जिला परिषद् की किन्हीं दो बैठकों के बीच में चार मास से अधिक की कालावधि का अन्तर नहीं होगा।  परन्तु राज्य सरकार ऐसी तारीख को, जो उसके द्वारा नियत की जाये, बैठक आयोजित करने का निर्देश  दे सकेगी।,  [राज.पंचायती राज (तृतीय संशोधन) नियम, 2011 संख्या एफ. 4(7) संशों/ नियम/ विधि/ पंरा./ 2010/ 1348 दिनांक 12.08.2011 द्वारा परन्तुक जोडा गया, राजपत्र भाग 4(ग) दिनांक 18.8.2011 को प्रकाशित] 40.बैठकों का नोटिस-(1) बैठक का स्थान, तारीख और समय साथ ही उसमें संव्यवहृत किया जाने वाला कारबार विनिर्दिष्ट करते हुए कोई नोटिस किसी पंचायत की बैठक के कम से कम सात दिन पूर्व और किसी पंचायत समिति या किसी जिला परिषद् की बैठक के कम से कम दस दिन पूर्व क्रमश: सचिव, विकास अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा संबंधित पंचायती राज संस्था के सभी सदस्यों को दिया जायेगा।  (2) पंचायत की दशा में सरपंच उप–नियम (1) में विनिर्दिष्ट से लघुतर नोटिस देकर कोई विशेष बैठक बुला सकेगा  किन्तु किसी दशा में नोटिस की  कालावधि तीन दिन से कम नहीं होगी।   (3) संबंधित पंचायती राज संस्था के प्रत्येक सदस्य को नोटिस उसके सामान्य निवास स्थान पर डाक … Read more